पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सेवा और सहयोग के लिए विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना जाज़रदेवल क्षेत्रान्तर्गत, थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थल क्षेत्रान्तर्गत तथा थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कनालीछीना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को गम्भीरता से सुना।
अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
पुलिस टीम ने बुजुर्गों को आपातकालीन सेवा नंबर 112 एवं मोबाइल नंबर 9411112982 की जानकारी देते हुए कहा कि—
“किसी भी स्थिति में आप अकेले नहीं हैं, पुलिस सदैव आपके साथ खड़ी है।”
ऑपरेशन भल छौ
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए समर्पित—
पिथौरागढ़ पुलिस हर समय तत्पर है।
















Leave a Reply