पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा विगत देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । जिस क्रम में प्रभारी थाना गंगोलीहाट
बी0सी0 मासीवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कैलाश सिंह निवासी गंगोलीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 143 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 143 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई |
















Leave a Reply