सरे आम उत्पात मचाकर शान्ति व्यव्स्था भंग करने वाले को थाना बलुवाकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 104 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव के निर्देशन में ट्रैफिक रूल तोड़ने व शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वालों के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा विगत देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । जिस क्रम में थाना बलुवाकोट क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति रोहित चन्द्र जोशी द्वारा आने जाने वाले लोगों को गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी । थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचक उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 104 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *