पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में, क्षेत्राधिकारी श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश जोशी मय पुलिस टीम द्वारा होटल ढाबों में छापेमारी के दौरान लाशघर रोड स्थित एक ढाबे में अवैध शराब परोसने पर ढाबा संचालक नरेन्द्र सिंह पुत्र हरक सिंह निवासी ग्राम भण्डारी गांव पो0ओ0 रोडीपाली तहसील व जिला पिथौरागढ हाल पता लिण्ठयूडा थाना कोतवाली पिथौरागढ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक संतोष कुमार उर्फ विक्रम प्रसाद निवासी विषाड़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 96 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।
ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने वाले को कराई हवालात की सैर |
















Leave a Reply