पिथौरागढ़ में अराजक तत्वों की खैर नहीं पुलिस कप्तान स्वयं उतरीं ग्राउंड जीरो पर |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में कानून-व्यवस्था को और मज़बूत करने तथा आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव आज स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरीं ।

एसपी पिथौरागढ़ द्वारा जनपद पुलिस को कड़े व स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि—
क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जाएं।
किसी भी प्रकार की अराजकता, उपद्रव एवं अशांति को तुरंत प्रभाव से नियंत्रित किया जाए।

आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसपी श्रीमती रेखा यादव ने स्वयं चेकिंग पॉइंट्स पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का जायजा लिया तथा कई स्थानों पर स्वयं रैंडम चेकिंग कर जनता का मनोबल बढ़ाया।

एसपी ने दो-टूक कहा—
“जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता या अव्यवस्था बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून तोड़ने वाले, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शांति भंग करने वाले सभी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई तत्काल अमल में लाई जाएगी।’’

जनपद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि—
आम जनता स्वयं को पूर्णतः सुरक्षित महसूस करे
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *