शान्ति व्यवस्था भंग करने व शराब पीकर वाहन चलाने पर कुल 04 लोग गिरफ्तार सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 73 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा विगत देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाकर निम्न कार्रवाई की गयी –

थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक शेर सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । साथ ही दो व्यक्ति अमरपाल व जगत सिंह द्वारा शराब के नशे में सरेआम उत्पात मचाया जा रहा था जिससे आम लोगों को परेशानी उत्पन्न हो रही थी । पुलिस टीम द्वारा दोनों को पुलिस एक्ट की धारा 81(1)(a) के तहत हिरासत में ले कर वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दिनेश चन्द्र को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 73 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *