पिथौरागढ़ पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्त किए गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 कुबेर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त दिलीप कुमार को केमू स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। इसी क्रम में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उ0नि0 रमेश सिंह मय टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त सुरेश राम को अस्कोट से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्तगण उपस्थित नहीं हुए, जिस कारण अदालत द्वारा उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे । गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *