पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस की एएचटीयू टीम और महिला हेल्पलाइन टीम ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जीजीआईसी ऐचोली में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करना था । कार्यक्रम में एएचटीयू टीम से कांस्टेबल रणवीर कम्बोज एवं कांस्टेबल सौरभ मेर, महिला हेल्पलाइन टीम से एचसीपी तारा बोनाल एवं म0 का0 आशा खनका, साथ ही ICDS विभाग, जेंडर स्पेशलिस्ट मिशन शक्ति और वन स्टाप सेंटर के परामर्शदाता उपस्थित रहे । इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य महिला संबंधित अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने छात्राओं को सुरक्षित रहने के उपाय और आपातकालीन स्थितियों में मदद लेने के तरीके भी बताए । इस पहल का उद्देश्य न केवल छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति आत्मनिर्भर बनाना भी है ।
जनपद पुलिस की एएचटीयू टीम एवं महिला हेल्पलाइन टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |













Leave a Reply