पिथौरागढ़ | आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में कोतवाली पिथौरागढ़ में थाना दिवस/गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी पिथौरागढ़ मंजीत सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक के.एस. रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी सहित अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे । गोष्ठी में उपस्थित सीएलजी सदस्य, व्यापार मंडल पदाधिकारी, टैक्सी यूनियन, बारातघर एवं डीजे संचालक तथा क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों के साथ शांतिपूर्ण वातावरण, कानून-व्यवस्था तथा बारातों के दौरान सुगम यातायात प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई ।
बैठक में बारातघर संचालकों को निर्देशित किया गया कि—
बारात या किसी भी समारोह के दौरान नियमित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
बैंक्वेट हॉल के बाहर एक कर्मी को वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल तक भेजने हेतु नियुक्त करें, ताकि जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।
साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि—
किसी भी कार्यक्रम/बारात में डीजे का संचालन रात्रि 10 बजे के बाद पूर्णतः प्रतिबंधित है।
उच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर डीजे संचालक एवं आयोजनकर्ता के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी उपस्थित लोगों को निर्देशित किया गया कि—
बाहरी व्यक्तियों को किराए पर रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों की समस्याएँ, शिकायतें और सुझाव भी सुने और उनके समुचित निस्तारण का आश्वासन दिया।













Leave a Reply