पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में व0उ0नि0 हरीश सिंह तथा उ0नि0 पूजा मेहरा की टीम द्वारा क्षेत्र के जीजीआईसी स्कूल में गुड टच–बैड टच की समझ के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया । पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि बच्चों और महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार के अनुचित स्पर्श, उत्पीड़न या शोषण के मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत कठोर दंड, जिसमें फांसी तक की सजा का प्रावधान है, लागू किया जाता है। छात्राओं को यह भी जागरूक किया गया कि घटना घटित होने पर बिना किसी भय के तुरंत थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराएं । अभियान के दौरान छात्राओं को यह भरोसा दिलाया गया कि ऐसे मामलों में सरकार, आयोग एवं पुलिस प्रशासन पूर्ण दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों की सहायता करता है। साथ ही अपराध की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराने हेतु टोल-फ्री नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया । पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे समय-समय पर छात्राओं को गुड टच–बैड टच के बारे में शिक्षित करें। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों से भी बच्चों को इस संबंध में जागरूक करने का विशेष आग्रह किया गया, ताकि वे किसी भी अनुचित परिस्थिति में तुरंत अपनी बात साझा कर सकें और सुरक्षित रह सकें ।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस हुई सख्त, स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सुरक्षित बचपन की दिशा में कदम: छात्राओं को गुड टच–बैड टच की अहम जानकारी |













Leave a Reply