अपराधों की रोकथाम हेतु ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत ढोंगी बाबाओं पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी निगरानी |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ऑपरेशन कालनेमी संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के तहत जनपद की पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में ढोंगी बाबाओं, असमाजिक तत्वों, तथा बाबाओं के वेश में बिना अनुमति/सत्यापन के रहने वाले व्यक्तियों की गहन चैकिंग की जा रही है । जांच के दौरान ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जा रही है जो बाबा या साधु के रूप में फर्जी तरीके से निवास कर रहे हैं, जनता को भ्रमित कर सकते हैं या अवैध गतिविधियों में संलिप्त हो सकते हैं । बिना सत्यापन व संदिग्ध परिस्थितियों में रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा स्थान-स्थान पर आश्रम, धर्मस्थलों एवं अस्थायी डेरों की चेकिंग भी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *