पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में “मिशन संवाद” की विशेष कार्यशाला |

पिथौरागढ़ | पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए “मिशन संवाद” विषयक एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई । मिशन संवाद उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं मनोवैज्ञानिक सहायता हेतु प्रारम्भ किया गया एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस मिशन का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना, कार्य के दौरान उत्पन्न तनाव को पहचानना एवं उसे कम करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करना है ।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया—

• पुलिस कर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना
• तनाव तथा भावनात्मक दबाव की पहचान
• समय प्रबंधन, कार्य–जीवन संतुलन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना
• योग, ध्यान एवं व्यवहारिक परामर्श के माध्यम से मानसिक शांति प्राप्त करना
• आवश्यकता पड़ने पर प्रोफेशनल काउंसलिंग की उपलब्धता

मिशन संवाद के अंतर्गत विकसित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म (ऐप) के माध्यम से पुलिस कर्मियों को गोपनीय, सरल एवं समयबद्ध परामर्श सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी कार्यशाला में विस्तारपूर्वक समझाई गई । कार्यशाला में प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला, प्रभारी निरीक्षक एसओजी/साइबर नीरज भाकुनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी सहित पुलिस कार्यालय, कोतवाली पिथौरागढ़, थाना जाजरदेवल एवं पुलिस लाईन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *