पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा नशे में वाहन चलाकर अपनी एवं दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । इसी क्रम में, विगत दिवस सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर निम्न कार्रवाई की गई—
थानाध्यक्ष जाजररदेवल मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक रंजीत सिंह कन्याल निवासी ननपापु, सानदेव कोतवाली डीडीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत ललित ओझा निवासी वड्डा द्वारा हल्ला गुल्ला कर उत्पात मचाया हुआ था । पुलिस के समझाने पर भी शान्त नही हो रहा था । इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना घटित होती, चौकी प्रभारी वड्डा आशीश रावत द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 122 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply