पिथौरागढ़ | आज न्यायालय के निर्देश पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा धारा 138 एन.आई. एक्ट (चेक बाउन्स) के एक प्रकरण में अभियुक्त की सम्पत्ति कुर्क की गई है । अभियुक्त प्रकाश पन्त पुत्र देवकीनन्दन पन्त निवासी रई, पिथौरागढ़ के विरुद्ध चेक बाउन्स से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन था। अभियुक्त को कई बार समन व वारंट जारी किए गए, किंतु वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। न्यायालय द्वारा अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए उसके विरुद्ध कुर्की वारंट जारी किया गया । आज कोतवाली पिथौरागढ़ से नियुक्त पुलिस टीम— उ0नि0 मनोज कुमार, का0 महेन्द्र पाल एवं का0 होशियार सिंह ने अभियुक्त के निवास स्थान पर पहुंचकर उसकी संपत्ति पिकअप वाहन को कुर्क कर कब्जे में लिया । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही न्यायालय के निर्देशानुसार की जा रही है । पिथौरागढ़ पुलिस न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन एवं विधिक प्रक्रिया को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है ।
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चेक बाउन्स प्रकरण में अभियुक्त की सम्पत्ति कुर्क |
















Leave a Reply