पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अपनी नियमित ड्यूटी के साथ-साथ मानवीय कार्यों में भी लगातार सराहनीय योगदान दिया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवली जौलजीबी में हंशा परिहार, पुत्री मोहन सिंह परिहार, निवासी बंगापानी द्वारा सूचना दी गई कि उनका Redmi मोबाइल कस्बा जौलजीबी में खो गया था । जौलजीबी मेला ड्यूटी के दौरान हे०का० महेश पन्त एवं का० मनोज मर्तोलिया को उक्त मोबाइल फोन मिला। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी श्री नीरज चौधरी के नेतृत्व में का० प्रमोद बसेरा द्वारा फोन के दस्तावेजों की जाँच की गई, जिसके उपरांत मोबाइल फोन उसकी स्वामिनी हंशा परिहार को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया ।
ईमानदारी की मिसाल 24 घंटे के भीतर बरामद मोबाइल को कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने लौटाया |
















Leave a Reply