पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने, नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में विगत दिवस सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर निम्न कार्रवाई की –
1-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सौरभ कुमार निवासी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
2- थानाध्यक्ष थल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक लक्ष्मण राम निवासी कनालीछीना को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 144 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply