पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक के. एस. रावत के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में कनालीछीना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान अपारदर्शी/काली फिल्म का उपयोग करने वाले कुल (05) वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई तथा उनके वाहन स्वामियों के खिलाफ धारा 100/177 MV Act के तहत चालानी कार्रवाई की गई । पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को बताया गया कि अपारदर्शी/काली फिल्म का उपयोग न केवल एक कानूनी उल्लंघन है, बल्कि इससे अपराधियों द्वारा पहचान छुपाने में सहायता मिल सकती है, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर है । साथ ही, सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित ड्राइविंग हेतु जागरूक किया गया ।
यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहनों पर कनालीछीना पुलिस की सख्त कार्रवाई |
















Leave a Reply