दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले दुकान संचालक को थाना कनालीछीना पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में अ0उ0नि0 राजेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल खीम सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल रविंद्र खोलिया द्वारा ग्राम रूनडा में चेकिंग के दौरान एक दुकान से 16 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए गयी। दुकान संचालक राजेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह कठायत निवासी ग्राम रूनडा थाना कनालीछीना पिथौरागढ उम्र-49 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कनालीछीना में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *