साइबर, महिला सुरक्षा, बाल श्रम आदि मुद्दों से सम्बन्धित जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में सी0ओ0 पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है । जिस क्रम में आज एल0डब्लू0एस0 बालिका इण्टर कालेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन कार्ड संस्था द्वारा किया गया था । जिसमें जनपद पुलिस के एएचटीयू से एच0सी0पी0 तारा बोनाल, साइबर सैल से हे0 का0 दिनेश कुमार , कानि0 मनोज कुमार, द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को साइबर व सोशल मीडिया से संबंधित खतरो व उनसे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही महिला अपराधों, बाल अपराधों, बाल विवाह, मानव तस्करी आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । इस दौरान छात्राओं को महत्वपूर्ण हैल्प लाइन नम्बरों की भी जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *