गुमशुदा मोबाइल बरामद थाना जाजरदेवल पुलिस ने की सराहनीय कार्यवाही |

पिथौरागढ़ | गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में—

चम्पावत निवासी विकास तिवारी द्वारा थाना जाजरदेवल में अपना फोन खोने संबंधित शिकायत दर्ज कराई गयी थी। थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में म0का0 अंकिता द्वारा CEIR पोर्टल पर कार्यवाही करते हुए विकास तिवारी का मोबाइल बरामद किया और सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द किया गया । जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुमशुदा होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने पर मोबाईल की संपूर्ण जानकारी सहित सूचना दें, ताकि शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *