ड्रिंक एण्ड ड्राइव में पिथौरागढ़ पुलिस ने किये 03 गिरफ्तार सार्वजनिक/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने व ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 155 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई|

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने, नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में विगत दिवस सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर निम्न कार्रवाई की –

1-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 अशोक चौधरी मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दीपक सिंह निवासी हल्द्वानी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
2- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश कुमार निवासी अल्मिया पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
3- थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष रावत मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक अंकित भण्डारी निवासी मूनाकोट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 155 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *