पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी धारचूला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली जौलजीबी पुलिस टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जौलजीबी मेले में आने वाले लोगों के लिए नए साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के आसान तरीकों पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस टीम ने आम जनता को रोजमर्रा में होने वाले साइबर क्राइम जैसे— फेक लिंक, फ़िशिंग कॉल, बैंक फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, और ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड आदि के बारे में सरल और समझने योग्य जानकारी दी ।
मुख्य जागरूकता बिंदु :
1️⃣ अज्ञात लिंक और संदेशों से सावधान – किसी अनजान लिंक को न खोलें, पुरस्कार, लॉटरी, नौकरी या सब्सिडी जैसे लालच वाले मैसेज पर विश्वास न करें।
2️⃣ बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव – बैंक कभी OTP, PIN या पासवर्ड नहीं मांगता, कॉल कर “KYC अपडेट” के नाम पर लॉगिन कराने की कोशिश पर तुरंत कॉल काटें।
3️⃣ सोशल मीडिया सुरक्षा – दो-स्तरीय सुरक्षा (2FA) जरूर सक्रिय करें, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, कोई भी निजी फोटो/वीडियो साझा न करें।
4️⃣ ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी – COD (कैश ऑन डिलीवरी) को प्राथमिकता दें, बहुत सस्ते ऑफर अक्सर फ्रॉड होते हैं।
5️⃣ साइबर अपराध होने पर क्या करें? – तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेले में आए स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों व व्यापारियों ने प्रतिभाग किया और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
पुलिस टीम- अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, अपर उ0नि0 राकेश कुमार, हे0 का0 चन्द्रशेखर, हे0 का0 महेश पन्त, हे0 का0 मनोज राणा ।
















Leave a Reply