पिथौरागढ़ | थाना जाजरदेवल पुलिस ने समय पर तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए एक ढाई वर्ष की मासूम बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवाकर संभावित अनहोनी टाल दी।
कल देर शाम लेलू रोड पर एक लगभग ढाई साल की बच्ची अकेले घूमती हुई दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी । थानाध्यक्ष श्री मनोज पांडेय तथा प्रभारी चौकी वड्डा आशीष रावत के नेतृत्व में कांस्टेबल ललित कांडपाल एवं कांस्टेबल त्रिलोक द्वारा बच्ची के परिजनों की खोजबीन तुरंत शुरू की गई । मासूम बच्ची अपने माता-पिता के बारे में कुछ नहीं बता पा रही थी, जिससे पुलिस के लिए सही परिजनों की पहचान कर पाना चुनौतीपूर्ण था। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आसपास के गांवों में लगातार पूछताछ की । जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम लेलू में नेपाल निवासी एक दम्पत्ति मजदूरी कार्य हेतु आए थे। दोनों पति-पत्नी काम पर गए थे और इसी बीच उनकी बच्ची अंजू घर से निकलकर दूर तक चली गई थी । स्थानीय लोगों और पुलिस की तुरंत की गई कार्रवाई से बच्ची को सुरक्षित उसके माता-पिता के पास पहुंचाया गया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है ।
थाना जाजरदेवल पुलिस की सतर्कता ढाई साल की मासूम सकुशल परिजनों से मिली |
















Leave a Reply