पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली बेरीनाग पुलिस टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेरीनाग में छात्राओ व शिक्षण स्टाफ हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा छात्राओं और शिक्षकगणों को युवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई, जिसमें प्रमुख रूप से—

• सोशल मीडिया सेफ्टी — फेक आइडी, ओटीपी फ्रॉड, रेफरल लिंक स्कैम से बचाव
• ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड — गेम क्रेडिट, इन-ऐप खरीद, रिवार्ड लिंक से जुड़े धोखे
• साइबर बुलिंग एवं उसकी रिपोर्टिंग
• सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट/सीटबेल्ट के महत्व
• नशे से दूरी और उसके शारीरिक–मानसिक दुष्परिणाम
• टीनेजर्स के लिए लागू नये कानूनों और अधिकारों की जानकारी
• जनहित के प्रमुख पोर्टल व हेल्पलाइन —
Citizen Portal, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, साइबर क्राइम पोर्टल, मानस हेल्पलाइन 1933 एवं साईबर हेल्पलाइन 1930

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित करना रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *