पिथौरागढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चमक बिखेरी |

पिथौरागढ़ | दिनांक 14 से 16 नवम्बर 2025 तक जनपद पौड़ी-गढ़वाल में आयोजित 21वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस शूटिंग राईफल,रिवालवर/पिस्टल, कार्बाइन, स्नैप प्रतियोगिता में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 02 पदक (01 स्वर्ण एवं 01 कांस्य) जीतकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में पदक विजेता प्रतिभागी:
1. अपर उ0नि0 पीताम्बर शर्मा , 200 मी0 रायफल शूटिंग प्रति0 स्वर्ण पदक
2. का0 अभिषेक गोस्वामी , 100 मी0 रायफल शूटिंग प्रति0 कांस्य पदक

टीम का नेतृत्व उ0नि0 गणेश दत्त भट्ट (टीम मैनेजर) द्वारा किया गया।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में और ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस सेवा, समर्पण और सम्मान के साथ हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *