एएचटीयू पिथौरागढ़ द्वारा स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस के प्रभारी निरीक्षक एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) सतीष शर्मा के नेतृत्व में एएचटीयू टीम द्वारा जी.जी.आई.सी. भडकटिया, पिथौरागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल विवाह, नशे के दुष्परिणाम, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं मानव तस्करी की रोकथाम जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया । इस अवसर पर महिला हेड कॉन्स्टेबल तारा बोनाल, कॉन्स्टेबल महेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। साथ ही चाईल्ड हैल्पलाइन के सदस्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराज सिंह रावत तथा शिक्षण स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता की । इस अवसर पर टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, नये कानूनों की जानकारी एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, संबंधित कानूनी प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा इन समस्याओं के समाधान में समाज की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *