पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा स्कूली छात्राओं को दिए करियर से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स पुलिस प्रणाली के संबंध में दी विस्तृत जानकारी |

पिथौरागढ़ | आज जीजीआईसी मूनाकोट एवं जीजीआईसी डूंगराकोट की छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव से पुलिस कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गई ।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा—
• छात्राओं को उज्ज्वल करियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए,
• पुलिस की कार्यप्रणाली, संरचना एवं विभिन्न शाखाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी,
• छात्राओं की ओर से पूछे गए सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया,
• उन्हें महिला सुरक्षा, महिला अपराधों के प्रकार तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

छात्राओं ने इस विशेष संवाद सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पुलिस अधीक्षक महोदया से प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *