पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस टीम द्वारा भंडारी गांव गंगोलीहाट में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा ग्राम सुरक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम वासीयो को निम्न बिन्दूओ पर सूचना प्रदान की गयी —
• • साइबर सुरक्षा — फेक आइडी, ओटीपी फ्रॉड, रेफरल लिंक, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड से बचाव
• साइबर बुलिंग — पहचान, रोकथाम और शिकायत प्रक्रिया
• महिला एवं बाल सुरक्षा — महत्वपूर्ण कानून और हेल्पलाइन
• सड़क सुरक्षा — हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियम
• नशा मुक्ति — नशे से होने वाले दुष्परिणाम और दूरी बनाए रखने की सलाह
•जनहित के प्रमुख पोर्टल व हेल्पलाइन —
Citizen Portal, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, साइबर क्राइम पोर्टल, मानस हेल्पलाइन 1933 एवं साईबर हेल्पलाइन 1930
















Leave a Reply