पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने एवं नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में विगत दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, अपर उ0नि0 राकेश कुमार, है0का0 चन्द्रशेखर जोशी, हे0 का0 महेश पन्त, हे0 का0 मनोज राणा द्वारा जौलजीबी मेले में लोगों के बीच पहुँचकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान अपर उ0नि0 अशोक चौधरी द्वारा उपस्थित लोगों को निम्न विषयों पर उपयोगी जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए—
• साइबर क्राइम एवं उससे बचाव के उपाय
• यातायात नियमों की जानकारी एवं उनके पालन का महत्व
• जनहित में प्रचलित पोर्टल — Citizen Portal, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, Cyber Crime Portal एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि
• नशे के दुष्परिणाम एवं उससे बचाव के उपाय
• महत्वपूर्ण सामाजिक एवं विधिक विषयों पर जानकारी
• नवीन कानूनों की जानकारी एवं उनका महत्व
• पुलिस ने सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गयी ।
इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या धोखाधड़ी की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर दें।
















Leave a Reply