पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने, नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में विगत दिवस सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर निम्न कार्रवाई की –
थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उ0नि0 मीनाक्षी देव मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक पंकज मेहता निवासी मिर्थी, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत संजीव बाल्मीकि निवासी डीडीहाट द्वारा शराब पीकर हल्ला गुल्ला, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट श्री संजय जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।
कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत विण में रोहित देवलाल निवासी देवलालगांव द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली गलौच कर मारपीट पर उतारू होकर सरे आम उत्पात मचाया हुआ था । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज कुमार मय टीम के मौके पर पहुँचे तथा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, परन्तु वह और अधिक उग्र हो गया । स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति रोहित को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 99 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply