पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के आदेशानुसार, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से थाना दिवस आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पुलिस एवं जनमानस के बीच संवाद स्थापित हो सके तथा जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके । इसी क्रम में, विगत दिवस को थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उ0नि0 मीनाक्षी देव मय टीम द्वारा कस्बा अस्कोट में थाना दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर स्थानीय वरिष्ठ नागरिक, युवा वर्ग, सी.एल.जी. सदस्य, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया । उपस्थित लोगों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से पुलिस को अवगत कराया गया, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया । थाना दिवस के दौरान उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव, महिला उत्पीड़न, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं नए कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर — 112, 1090, 1930, 1933 आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
कोतवाली अस्कोट में थाना दिवस आयोजित पुलिस ने सुनी जनता की समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण |
















Leave a Reply