पिथौरागढ़ पुलिस कप्तान के कुशल मार्गदर्शन में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान को सफल बनाती, पुलिस जौलजीबी मेले में भटक रही मासूम को उसकी मां से मिलाया पुलिस ने |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में संचालित “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य जारी है। इसी कड़ी में, जौलजीबी मेले में पुलिस को एक 4 वर्षीय बच्ची घूमते हुए मिली जो अपने परिजनों से बुछड़ गयी थी, उसे सुरक्षित उनके परिवार से मिलाया । जौलजीबी मेले में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को एक बच्ची रोते हुए घूमती हुई दिखीं । उक्त कर्मियों द्वारा तुरन्त एसएचओ संजीव कुमार को सूचना दी, जिन्होंने उक्त बच्ची के बारे में जानकारी तथा परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी । उक्त बच्ची की मां का पता चला जिसने बताया कि वह नेपाल से मेले में घूमने आई थी, इस दौरान अचानक उसकी बच्ची उससे भीड़ भाड़ में बिछड़ गयी थी । पुलिस ने उक्त बच्ची को सकुशल उसकी माता के सुपुर्द किया । परिजनों ने इस संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की । “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत पुलिस का यह सराहनीय प्रयास समाज में विश्वास और सुरक्षा का संदेश दे रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *