पिथौरागढ़ पुलिस व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन |

पिथौरागढ़ | आज जनपद पिथौरागढ़ में भूकम्प जैसे आपातकालीन परिस्थिति से निपटने की तैयारी को परखने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबद्ध विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक Earthquake Mock Exercise का सफल आयोजन किया गया ।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य—
• आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की वास्तविक समय में समीक्षा,
• विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना,
• जनसामान्य तक आपदा जागरूकता व सुरक्षा प्रक्रियाओं का संदेश पहुँचाना रहा।

एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव तथा डीएम पिथौरागढ़ आशीष भटगई द्वारा संपूर्ण मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए | वहीं, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने ग्राउंड ज़ीरो पर रहकर मॉक ड्रिल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । ड्रिल के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों का वास्तविक जैसा वातावरण बनाकर टीमों की तत्परता, उपकरणों के उपयोग, संचार व्यवस्था, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं बचाव प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस हर प्रकार की आपातकालीन स्थिति के लिए पूर्णतः तैयार है और भविष्य में भी ऐसी अभ्यास गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तीव्र व प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *