पिथौरागढ़ | मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ द्वारा चेक बाउंस प्रकरण में अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद निवासी लोहारकटिया, गंगोलीहाट को दोषसिद्ध कर 6 माह का कारावास एवं 7 लाख रुपये प्रतिकर जमा करने का आदेश दिया गया था । प्रतिदोष राशि जमा न करने पर न्यायालय के निर्देशानुसार गंगोलीहाट पुलिस ने अभियुक्त की जंगम संपत्ति कुर्क की । कुर्क की गई संपत्ति को शीघ्र नीलाम कर प्राप्त धनराशि माननीय न्यायालय में जमा की जाएगी ।
न्यायालय के आदेश पर गंगोलीहाट पुलिस द्वारा संपत्ति कुर्क |
















Leave a Reply