चोरी की घटना का खुलासा दो अभियुक्त कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है

इसी क्रम में—

पण्डा निवासी दीपक सिंह बिष्ट द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई कि ग्राम सिलौली स्थित गोरखनाथ मंदिर के पास रोड निर्माण कार्य में लगी उनकी पोकलैण्ड मशीन से रॉक ब्रेकर एवं अन्य मशीन संबंधी सामग्री उनके चालक हिमांशु बिष्ट द्वारा चोरी कर ली गई है । प्राप्त तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई | विवेचना के दौरान सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पी.एन.एफ. स्कूल, घाट रोड के पास से अभियुक्त हिमांशु बिष्ट एवं सुंदर सिंह राठौर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्त हिमांशु बिष्ट ने बताया कि बरसात के कारण पोकलैण्ड मशीन का कार्य बंद हो जाने से उसे निर्धारित मासिक ₹25,000 के स्थान पर मात्र ₹10,000 वेतन मिल रहा था, जिससे आर्थिक तंगी के चलते उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1. हिमांशु बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट, निवासी बुंगली, थाना गंगोलीहाट, आयु 22 वर्ष।
2. सुंदर सिंह राठौर पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह राठौर, निवासी कपकोट, जनपद बागेश्वर, आयु 26 वर्ष।
पुलिस टीम: उ0नि0 ललित डंगवाल, उ0नि0 कमलेश जोशी, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 नीरज भोज, का0 सतेन्द्र सुयाल (एएनटीएफ), का0 विरेन्द्र यादव (एएनटीएफ)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *