पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी |

पिथौरागढ़| पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में को थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में थाना अस्कोट पुलिस द्वारा कस्बा अस्कोट स्थित आईटीआई ग्राउंड में आयोजित मलिका अर्जुन महोत्सव में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा खेलों में प्रतिभाग कर रहे स्कूली बच्चों तथा उपस्थित नागरिकों को—

साइबर सुरक्षा जागरूकता सोशल मीडिया एवं डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने, साइबर फ्रॉड से बचने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक/कॉल पर “रुकें, सोचें, फिर कदम उठाएँ” का संदेश दिया गया।

यातायात नियमों का पालन —हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, ओवरस्पीडिंग व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन न चलाने की सलाह दी गई।

करियर काउंसलिंग — छात्र-छात्राओं को भविष्य में पुलिस सहित विभिन्न सेवाओं में करियर बनाने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

नशे से दूर रहने की अपील — नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *