पिथौरागढ़ | गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है
।
इसी क्रम में—
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में का0 प्रमोद बसेड़ा द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण कर जोगेन्द्र सिंह धामी निवासी झनकट खटीमा व मनोज सिंह भण्डारी निवासी जमतडी अस्कोट के गुमशुदा फोन बरामद कर सही स्वामियों को सुपुर्द किये गये।
साथ ही, जौलजीबी पुलिस द्वारा अब तक 06 गुमशुदा फोन बरामद किये गये हैं।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं तथा IMEI व अन्य विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
















Leave a Reply