पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में  2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा बेरीनाग क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक बोराणी कौतिक मेले में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं को—

साइबर सुरक्षा जागरूकता — वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं उनसे बचने के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा किसी भी संदिग्ध लिंक/कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

निशुल्क हेल्पलाइन नंबर — साइबर फ्रॉड की स्थिति में 155260 तथा अन्य आवश्यक टोल-फ्री नंबरों की जानकारी साझा कर समय पर शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।

नशे से दूर रहने की अपील — नशे के दुष्परिणाम बताते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में भी जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया।

बेरीनाग पुलिस की यह जागरूकता पहल नागरिकों में सुरक्षा एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *