पिथौरागढ़ | गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अन्तर्गत जनपद
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में—
हेमा देवी निवासी भदेलबाड़ा द्वारा अपने मोबाइल फोन की गुमशुदगी के संबंध में कोतवाली पिथौरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी एवं तकनीकी विश्लेषण करते हुए मोबाइल बरामद कर सही स्वामी को सुपुर्द किया गया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं तथा IMEI व अन्य विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।
















Leave a Reply