पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा द्वारा कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया
।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया—
• साइबर अपराध एवं उससे बचाव के उपाय
• संदिग्ध लिंक, OTP एवं बैंक कॉल धोखाधड़ी से सतर्कता
• साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं Cyber Crime Portal की जानकारी
• सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें एवं नजदीकी थाना/चौकी में सूचना प्रदान करें।
















Leave a Reply