पिथौरागढ़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई मुस्कान गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई मुस्कान गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

इसी क्रम में—

नमन सिंह रावत पुत्र धरम सिंह रावत निवासी टी-स्टेट बेरीनाग द्वारा अपने पिता जी के मोबाइल फोन की गुमशुदगी के संबंध में कोतवाली बेरीनाग में तहरीर दी गई थी  | प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली बेरीनाग पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी, पतारसी करते हुए मोबाइल बरामद कर सही स्वामी को सुपुर्द किया गया । लक्ष्मण सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी रावल गांव द्वारा अपने मोबाइल फोन की गुमशुदगी के संबंध में कोतवाली गंगोलीहाट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में जनपद सर्विलांस सैल एवं कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण कर मोबाइल की लोकेशन पंजाब राज्य में चिन्हित की गई। तत्पश्चात प्रभावी कार्यवाही करते हुए मोबाइल पंजाब से बरामद कर शिकायतकर्ता के भाई को सुपुर्द किया गया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं तथा IMEI व अन्य विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *