पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार 5 लीटर कच्ची शराब बरामद व लगभग 10 लीटर लहन किया नष्ट |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध शराब की तस्करी पर नियंत्रण और क्षेत्र में शराब माफियाओं की गतिविधियों को रोकना था । थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 आकिल सिद्दकी, हे0का0 नरेंद्र राणा, हे0का0 खीम सिंह, हे0 का0 नरेन्द्र पाल, हे0का0 भारत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर, ग्राम डम्डे पो0 चौनाला थाना गंगोलीहाट, में कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त डब्बू राम पुत्र सरजन राम निवासी ग्राम डम्डे पो0 चौनाला थाना गंगोलीहाट के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही, पुलिस ने 10 लीटर लाहन भी नष्ट किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *