पिथौरागढ़ पुलिस ने 20 दिनों में कराया गुमशुदा मोबाइल बरामद |

पिथौरागढ़ | गंगोत्री सामन्त निवासी रई द्वारा थाना जाजरदेवल आकर अपने मोबाइल फोन की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल  मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में म0आ0 अंकिता गनकोटिया द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए CEAR पोर्टल पर गुमशुदगी दर्ज की गई तथा सुरागरसी-पातारसी प्रारंभ की गई । लगातार तकनीकी एवं मानव संसाधन के माध्यम से की गई ट्रेसिंग में मोबाइल बिहार से बरामद कर लिया । पिथौरागढ़ पुलिस ने मात्र 20 दिवस के भीतर मोबाइल को बरामद कर आज मोबाइल स्वामी श्रीमती गंगोत्री सामन्त को सुपुर्द किया। मोबाइल प्राप्त कर उन्होंने पुलिस टीम के प्रति खुशी व्यक्त की तथा सराहना की । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा पुलिस टीम के प्रयासों एवं आमजन के सहयोग की सराहना की गई है ।

पिथौरागढ़ पुलिस – आपके साथ, सदैव तत्पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *