पिथौरागढ़ | लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपदभर में भव्य “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया | कोतवाली पिथौरागढ़ से लेकर सभी थानों तक पुलिस बल, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता और समरसता का संदेश दिया । कोतवाली पिथौरागढ़ से जी.आई.सी. मैदान से प्रारम्भ हुई तत्पश्चात जीआईसी मैदान से पद यात्रा प्रारम्भ हुई जो शहर क्षेत्र में घूमकर देवसिंह मैदान पर सम्पन्न हुई । दौड़ में एसपी रेखा यादव, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगई, विधायक डीडीहाट
विशन सिंह चुफाल, मेयर कल्पना देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिलापंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के.एस. रावत, एसएचओ कोतवाली ललित मोहन, थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय, वरिष्ठ उ0नि0 मदन सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे । इसके पश्चात सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली |
एकता का संदेश – हर कदम देश के नाम!
















Leave a Reply