गुमशुदा मोबाइल बरामद थाना कनालीछीना पुलिस ने लौटाया मोबाइल, चेहरे पर आई मुस्कान |

पिथौरागढ़ | गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में  थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रवीन सिंह पुत्र पदम खोलिया निवासी चामीनाडू थाना कनालीछीना का मोबाइल फोन बरामद किया गया । उक्त मोबाइल गुम हो गया था, जिसके संबंध में सूचना थाने पर दर्ज कराई गई थी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं तकनीकी निगरानी के माध्यम से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया गया, जिसे आज सही सलामत उसके स्वामी परवीन सिंह को सुपुर्द किया गया।

जनपद पुलिस की अपील:

यदि किसी नागरिक का मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो उसकी जानकारी सहित निकटतम था ने पर तत्काल सूचना दर्ज करें, ताकि गुमशुदा मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *