सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के परिप्रेक्ष्य में जनपद पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी |

पिथौरागढ़ | आगामी 31 अक्टूबर को मनाई जाने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है । इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा रंग पब्लिक स्कूल धारचुला के छात्र-छात्राओं को कोतवाली में पुलिस द्वारा किये जाने वाले कार्यों, आपदा प्रबंधन सामग्रियों, साइबर सुरक्षा, आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । साथ ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक अम्बी राम द्वारा पांगला महोत्सव के दौरान बॉलीबाल क सद्भावना मैच के दौरान युवाओं हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लोगों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया । इन कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान के बारे में अवगत कराया गया । पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, ईमानदारी एवं राष्ट्र सेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *