सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के परिपेक्ष में जनपद पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी |

पिथौरागढ़ | आगामी 31 अक्टूबर को मनाई जाने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष थाना नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाने में गोष्ठी आयोजित की गयी । थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लोगों के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया ।इस दौरान पुलिस ने लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान के बारे में अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, ईमानदारी एवं राष्ट्र सेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त लोगों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभिन्न ऑनलाइन शिकायत पोर्टलों एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों — 112, 1090, 1930, 1933 — के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *