सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के परिपेक्ष में जनपद पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी |

पिथौरागढ़ | आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज दसाईथल में राष्ट्रीय एकता विषय पर निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान सभी ने “एकता में शक्ति सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया |

निबंध प्रतियोगिता में —
🥇 कक्षा 11 की स्नेहा ने प्रथम स्थान,
🥈 कक्षा 12 के संचित ने द्वितीय स्थान,
🥉 कक्षा 12 की सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में —
🥇 कक्षा 8 की जिया ने प्रथम स्थान,
🥈 कक्षा 8 के हर्षित ने द्वितीय स्थान,
🥉 कक्षा 8 की विनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुलिस टीम ने विजेता छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा साइबर क्राइम, नशा मुक्ति व राष्ट्रीय एकता के महत्व पर जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *