पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं । इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त बिनोद डसिला उर्फ बिक्की निवासी हाट थर्प डीडीहाट, जो सार्वजनिक स्थल पर लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचा रहा था, को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया । अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 132 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 34 लोगो के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 34 लोगों सहित 132 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई |
















Leave a Reply