सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में मुनस्यारी पुलिस द्वारा जागरूकता रैली आयोजित |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा महर्षि विवेकानंद इंटर कॉलेज मुनस्यारी के छात्रों के साथ एकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में तहसीलदार मुनस्यारी सहित लगभग 50-60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों को सरदार पटेल के सिद्धांतों, एकता के महत्व, साइबर अपराध से बचाव तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही छात्रों को पुलिस प्रणाली की जानकारी भी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *